भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण तथ्य – Important facts About the Indian Constitution

By | April 24, 2021
भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण तथ्य - Important facts About the Indian Constitution

भारतीय संविधान (constitution of India) 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ, इसलिये ही 26 जनवरी के दिन को भारत में गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। आईये जानते हैंं भारतीय संविधान (constitution of India) के महत्वपूर्ण तथ्य और रोचक जानकारी –

भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण तथ्य


  1. भारत ने संविधान को 26 नवम्बर 1949 को पारित किया था तथा सम्पूर्ण संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ|
  2. भारतीय संविधान  का पिता डॉ भीमराव अम्बेडकर (Dr. BR Ambedkar) को कहा जाता है|
  3. वर्तमान संविधान 465 अनुच्छेद तथा 12 अनुसूचियां है|
  4. संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसम्बर 1946 को हुई थी|
  5. भारतीय संविधान 22 भागों में विभाजित है|
  6. संविधान सभा की अन्तिम बैठक 24 नवम्बर 1949 को हुई थी|
  7. संविधान सभा के अस्थाई अध्यक्ष डॉ सच्चिदानंद सिन्हा तथा स्थाई अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad) को नियुक्त किया गया था|
  8. भारतीय संविधान का जनक डॉ भीमराव अम्बेडकर को माना जाता है क्यूंकि डॉ भीमराव अम्बेडकर (Dr. BR Ambedkar) की अध्यक्षता में ही भारतीय संविधान के प्रारूप का निर्माण हुआ था|
  9. संविधान सभा (Constituent Assembly of India) का अंतिम अधिवेशन 24 जनवरी 1950 को हुआ था|
  10. 26 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने सारनाथ स्तिथ अशोक स्तम्भ के शीर्ष की अनुक्रती को राष्ट्रीय चिह्न के रूप में स्वीकार किया|
  11. भारत ने सरकारी उद्देश्य के लिए 22 मार्च 1957 को राष्ट्रीय पंचांग को अपनाया भारतीय राष्ट्रीय पंचांग शक संवत पर आधारित है|

रोचक तथ्‍य – Interesting Fact


  • भारतीय संविधान (constitution) विश्व का सबसे लम्बा लिखित संविधान है|
  • संविधान (Constitution) के निर्माण में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन का समय लगा था|
  • Constituent Assembly of India ने राष्ट्र ध्वज तिरंगा का प्रारूप 22 जुलाई 1947 को अपनाया था|
  • संविधान सभा का चुनाव भारतीय संविधान (constitution of India) की बनाने के लिए किया गया था।
  • संविधान सभा के सदस्‍य ही भारत की संसद के प्रथम सदस्य बने|
  • 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा (Constituent Assembly of India) में रविन्द्र नाथ टैगोर(Rabindranath Tagore) द्वारा रचित जन-गन-मन को भारत के राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया था|

इस प्रकार ऊपर दिए रोचक तथ्यों से यह बात स्पष्ट है कि भारत के संविधान के बारे में बहुत सी बातें बहुत से लोगों को पहली बार पता लगी होंगी| अगर आप भारत के संविधान पर रोचक तथ्य बताना चाहते हो तो कृपया हमें अवश्य कमेन्ट या मेल करके बताये|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *