2 अक्टूबर गांधी जयंती – 2 October Gandhi Jayanti in Hindi

By | January 2, 2021
2 अक्टूबर गांधी जयंती - 2 October Gandhi Jayanti in Hindi

आईये जानते हैं और महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के बारे मेें कुछ महत्‍वपूर्ण जानकारी और तथ्‍य|(2 october ko kya hai)

2 अक्टूबर को हर साल राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (Mohandas Karamchand Gandhi) जिन्हें बापू या महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है का जन्‍मदिन गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है|

राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी (Mahatma Gandhi) का जन्‍म दिवस 2 अक्‍टूबर के दिन पूरे देश में मनाया जाता हैै सयुंक्त राष्ट्र महा सभा ने 15 जून 2007 को यह घोषणा की गई थी कि 2 अक्टूबर (2 October) को “अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस” के रूप में मनाया जाएगा

  • महात्मा गांधी का पूरा नाम – मोहनदास करमचंद गांधी (Mohandas Karamchand Gandhi)
  • महात्मा गांधी का जन्म कब हुआ था – 2 अक्‍टूबर 1869
  • महात्मा गांधी का जन्म कहाँ हुआ था – पोरबंदर गुजरात
  • महात्मा गांधी के पिता का नाम – करमचन्‍द गांधी
  • महात्मा गांधी की माता का नाम – पुतलीबाई
  • महात्मा गांधी की पत्नी का नाम – कस्तूरबा
  • महात्मा गांधी की शिक्षा – प्रारम्भिक शिक्षा पाेेरबंंदर से पूरी की थी, इसके बाद गांधी जी कानून की पढाई करने और बैरिस्टर बनने के लिये इंग्लैंड चले गये
  • महात्मा गांधी के आंदोलन – चम्पारण सत्याग्रह – 1917, खेड़ा सत्याग्रह – 1917, अहमदाबाद मिल मजदूर आंदोलन – 1918, खिलाफत आन्दोलन – 1920, असहयोग आंदोलन – 1920, नमक आंदोलन (सविनय अवज्ञा आंदोलन) – 1930, भारत छोड़ो आंदोलन – 1942
  • भारत छोड़ो आंदोलन के समय दिये नारे – “मेरे जीवन का यह अंतिम संघर्ष होगा” और “करो या मरो”
  • गांधीजी के राजनीतिक गुरू – गोपाल कृष्ण गोखले
  • गांधी जी को केसर ए हिन्द की उपाधि किसने दी – ब्रिट्रिश सरकार ने
  • गांधी जी को महात्मा की उपाधि किसने दी – रबीन्द्रनाथ टैगोर
  • गांधी जी को राष्‍ट्रपिता की उपाध्‍ाि किसने दी – सुभाष चन्द्र बोस
  • गांधी जी को ‘अर्धनग्न फकीर’ किसने कहा – विन्सटन चर्चिल
  • महात्मा गांधी की हत्या कब हुई थी – 30 जनवरी 1948 की शाम को नई दिल्ली स्थित बिड़ला भवन में
  • महात्मा गांधी को किसने मारा – नाथूराम गोडसे
  • गांधी जी के अंतिम शब्‍द – ‘हे राम’
  • गांधी जी का समाधि स्थल – राजघाट नई दिल्ली

महात्मा गांधी की पुस्तकें


  • हिन्द स्वराज – महात्मा गाँधी
  • दक्षिण आफ्रिका के सत्याग्रह का इतिहास – महात्मा गाँधी
  • मंगल-प्रभात – महात्मा गाँधी
  • अनासक्तियोग- महात्मा गाँधी
  • रचनात्मक कार्यक्रम : अुसका रहस्य और स्थान- महात्मा गाँधी
  • आरोग्य की कुंजी- महात्मा गाँधी
  • सत्यके प्रयोग अथवा आत्मकथा- महात्मा गाँधी

महात्मा गांधी के अनमोल वचन – Mahatma Gandhi Quote


  • सत्य एक है, मार्ग कई।
  • सत्य कभी भी क्षति नहीं करता ! सिर्फ यही एक कारण है।कमजोर कभी माफ़ी नहीं मांगते। क्षमा करना तो ताकतवर व्यक्ति की विशेषता है।
  • कुछ ऐसा जीवन जियो जैसे की तुम कल मरने वाले हो, कुछ ऐसा सीखो जिससे कि तुम हमेशा के जीने वाले हो।
  • एक देश की संस्कृति दिलों में और अपने लोगों की आत्मा में रहता है।
  • किसी भी राष्ट्र की महानता उस राष्ट्र के पशुओं के प्रति प्रेम और व्यव्हार से पता चलता है।
  • एक विनम्र तरीके से, आप दुनिया को हिला सकते हैं।

अगर आप इस 2 October ko kya he के बारे मे और कोई जानकारी चाहते हैं तो आप कमेंट बॉक्स मे कमेंट कर सकते है। और आप अपने विचार का सुझाव भी कमेंट बॉक्स मे दे सकते है। कृपया इस पोस्ट को शेयर करे, ताकि यह सभी जनरल नॉलेज नोट्स(General knowledge notes) पढ़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *