जवाहर लाल नेहरू के बारे में रोचक तथ्‍य – Facts About Jawaharlal Nehru in Hindi

By | January 4, 2021
जवाहर लाल नेहरू के बारे में रोचक तथ्_य - Facts About Jawaharlal Nehru in Hindi

जवाहर लाल नेहरू एक असाधारण विद्वान थे। उनके नाम में जो पंडित जुड़ा है, वह इसलिए नहीं कि वह विद्वान थे। दरअसल उनका संबंध कश्मीरी पंडित से था। इसलिए उनके नाम में पंडित लगता है।

स्‍वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) के जन्‍म दिवस को पूरे भारत में बाल दिवस (Children’s day) के रूप में मनाया जाता है नेहरू जी बच्‍चों से बेहद प्‍यार करते थे इसी लिए उन्‍हेें प्‍यार से चाचा नेहरू भी कहा जाता है|

जवाहर लाल नेहरू ने अपनी स्कूल शिक्षा हैरो और कॉलेज की शिक्षा ट्रिनिटी कॉलेज, लंदन से पूरी की थी। उन्होंने अपनी लॉ की डिग्री कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पूरी की थी।

आइये जानते हैं जवाहर लाल नेहरू के बारे में रोचक तथ्‍य – Facts About Jawaharlal Nehru

  1. पं. जवाहर लाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) का जन्‍म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद मेंं हुआ था.
  2. इनके पिता का नाम पं. मोतीलाल नेहरू (Pt. Motilal Nehru) तथा माता का नाम श्रीमती स्वरुप रानी था.
  3. पं नेेहरू अपने माता पिता केे अकेल पुत्र थे तथा इनकी दो बहनें थी.
  4. इनकी बहन विजयलक्ष्मी पंडित (Vijay Lakshmi Pandit) बाद में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष बनीं.
  5. नेहरू बचपन से ही इंग्लिश स्कूल में पढ़े थे, उन्हें गांवो में घूम-घूमकर हिंदी बोलनी आई थी.
  6. जवाहर लाल नेहरू लाल किले पर तिरंगा लहराने वाले पहले शख्स थे.
  7. नेहरू जी ने अपनी स्कूली शिक्षा हैरो से और कॉलेज की शिक्षा ट्रिनिटी कॉलेज, लंदन से पूरी की थी.
  8. उन्होंने अपनी लॉ की डिग्री कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (University of Cambridge) से पूरी की.
  9. नेहरू जी का विवाह कमला नेहरू से वर्ष 1916 में हुआ था.
  10. नेहरू जी की मुलाकात 1916 ई. के लखनऊ अधिवेशन में वे सर्वप्रथम महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) से हुुई थी.
  11. नेहरू जी अपने जीवन के नौ वर्ष जेेल में विताये थे.
  12. वर्ष 1947 को नेहरू जी भारत के प्रथम प्रधानमंंत्री बने थे.
  13. जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) के नाम पर एक विश्वविद्यालय (University) भी हैं जिसे हम JNU के नाम से जानते हैं
  14. नेहरू जी वर्ष 1955 को भारत के सर्वोच्‍च सम्‍मान भारत रत्‍न (Bharat Ratna) से सम्‍मानित किया गया था
  15. जवाहरलाल नेहरू जी की मृत्‍यु 27 मई 1964 को दिल का दौरा पडने के कारण हुई थी
  16. श्रीमती इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) जवाहरलाल नेहरू जी की पुत्री थी जो बाद में देश की प्रधानमंत्री बनी थी
  17. डिस्‍कवरी ऑफ इंडिया (Discovery of India) नामक पुस्‍तक के रचयिता नेहरू जी थे

अगर आप इस जवाहर लाल नेहरू के बारे मे और कोई जानकारी चाहते हैं तो आप कमेंट बॉक्स मे कमेंट कर सकते है। और आप अपने विचार का सुझाव भी कमेंट बॉक्स मे दे सकते है। कृपया इस पोस्ट को शेयर करे, ताकि यह सभी जनरल नॉलेज नोट्स(General knowledge notes) पढ़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *