मशीन लैंग्वेज क्या है – What is Machine Language

By | April 30, 2021
मशीन लैंग्वेज क्या है - What is Machine Language

मशीन लैंग्वेज (Machine Language) पहली पीढी की प्रोग्रामिंग भाषा (Programming Language) है, जिसे केवल कंप्‍यूटर ही समझ सकता है आईये जानते हैं मशीन लैंग्वेज क्या है – What is Machine language

मशीन लैंग्वेज


मशीनी भाषा (Machine Language) से आप समझ गये होगें कि ये भाषा कंप्‍यूटर या मशीनों से संवाद करने के लिये प्रयोग में आती होगी| प्रोग्रामिंग भाषा कई प्रकार की होती हैं, जिस प्रोग्राम लैंग्वेज केवल कम्प्यूटर ही समझता है|

उसे मशीन लैंग्वेज (Machine Language) कहते हैं मशीनी भाषा ( Machine language ) वह भाषा होती है जिसमें केवल 0 और 1 दो अंको का प्रयोग होता है|

इन languages के syntax बहुत ही आसान होते है और इन्हें आसानी से समझा जा सकता है ये English language की तरह होते है| High level programming languages के उदाहरण: C, C++, JAVA Programming, PYTHON आदि है|

यह कंप्‍यूटर की आधारभूूत भाषा होती है जिसे कंप्‍यूटर सीधे सीधे समझ लेता है| मशीनी भाषा बायनरी कोड में लिखी जाती है जिसके केवल दो अंक होते हैं| 0 और 1 चूंकि कम्प्यूटर मात्र बाइनरी संकेत अर्थात 0 और 1 को ही समझता है और कंप्‍यूटर का सर्किट यानी परिपथ इन बायनरी कोड को पहचान लेता है|

इसे विधुत संकेतो ( Electrical signals ) मे परिवर्तित कर लेता है इसमें 0 का मतलब low या Off है और 1 का मतलब High या On हैं|

मशीनी भाषा ( Machine language ) को मशीनी संकेत में बदलने के लिये किसी भाषा अनुवादक ( Language Translator ) का प्रयोग नही करना होता है। इसलिये मशीनी भाषा ( Machine language ) एक निम्न स्तरीय भाषा (Low Level Language) है, वह भाषाएँ (Languages) जो अपने संकेतो को मशीन संकेतो में बदलने के लिए किसी भी अनुवादक (Translator) को सम्मिलित नही करता|

उसे निम्न स्तरीय भाषा कहते है अर्थात निम्न स्तरीय भाषा के कोड को किसी तरह से अनुवाद (Translate) करने की आवश्यकता नही होती है, लेकिन मशीनी भाषा में तैयार करना बहुत कठिन है इसके दो कारण हैं|

मशीनी भाषा ( Machine language ) मेंं प्रोग्राम लिखने के लिये प्रोग्रामर को मशीनी निर्देशो या तो अनेकों संकेत संख्या के रूप मे याद करना पडता था और साथ ही प्रोग्रामर को कंप्यूटर के Hardware Structure के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी भी होनी चाहिये थी|

हम आशा करते है आपको कंप्यूटर भाषा (computer language) अर्थात् machine language क्या है और ये कैसे कार्य करती है पोस्ट पसंद आई होगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *