कुछ भी याद करने के तरीके – Ways To Memorize Anything

By | April 26, 2021
कुछ भी याद करने के तरीके - Ways To Memorize Anything

परीक्षाओं में अक्‍सर छात्र घबराहट में सबकुछ भूल जाते है जो उन्‍हें पहले से याद होता है उसे भी और ऐसा ज्‍यादातर छात्रों के साथ होता है| याद करने का आसान तरीका, पढ़ाई करने का समय और पढ़ाई करने के नियम आपको पता होने चाहिये|

तभी आप परीक्षा में 100% सफलता पा सकेंगें ऐसे ही कुछ टिप्‍स हम आपके लिये लाये हैं, जिसके आप कुछ भी आसानी से याद कर पायेगें – कुछ भी याद करने के तरीके – Yaad Karne Ke Tarike

समय सारिणी (Time Table) बनाये


आप परीक्षा में 100% सफलता पाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले पढ़ाई के लिए बेस्‍ट टाइम टेबल बनाना होगा, बिना समय सारिणी (Time Table) के सही से पढाई करना बहुत कठिन है|

अगर आप बिना टाइम टेबल के पढने बैठ जाते हैं तो आप ठीक सेे याद नहीं पायेगें और आपका ध्‍यान भी पढाई पर केद्रित नहीं हो जायेगा।

पढ़ाई में रूचि (Interest) लें


किसी को गणित में रूचि (Interest) नहीं है तो किसी को अंग्रेजी बोर करती है वजह है उस विषय की कम जानकारी होना| अगर आपको आपको कोई विषय समझ आता है तभी आप उसमें रूचि (Interest) लेेते हैंं और जो विषय के बारे में कम जानकारी होती है उसे हम कम रूचि के साथ पढते हैं|

इसलिये उसमें पीछे रह जाते हैं और आपका पढ़ाई में मन नहीं लगता| अच्‍छा ये बताईये “दंगल मूवी” से पहले कितने लोगों को यह पता था कि रेसलिंग में पाइंट कैसे अर्जित किये जाते हैं, यानि रेसलिंग में बहुत कम लोगों को Interest था और वजह थी कम जानकारी, यही वजह किसी पढ़ाई के साथ भी हो सकती है|

अगर आपके पास भी ऐसा कोई विषय है जिसमें आपकी जानकारी कम है तो उसमें जानकारी बढाईये देखिये फिर उसमें कितना Interest आता है|

आत्मविश्वास (Self-confidence) के साथ पढाई करें


आत्मविश्वास सफल जीवन का मूल मंत्र है| आत्मविश्वास के बल पर हम अपनी हारी हुई बाजी को भी जीत सकते हैं|

अगर आप सोचते हैं “मैं ये नहीं कर सकता” या “मुझसे याद नहीं होगा” तो आप वाकई में याद नहीं कर पायेगें क्‍योंकि आपने पहले सेे ही यह सोच रखा है|

लेकिन अगर आपने ठान लिया कि कैसे याद नहीं होगा, मुझे याद करना है मैं याद करके दिखाऊंगा, इसी को आत्मविश्वास (Self-confidence) कहते हैंं, आपका दिमाग उसी प्रकार काम करने लगता है जैसा आप सोचते हैं|

रिवीजन (Revision) अवश्‍य करें


कुछ भी याद रखने के लिये रिवीजन (Revision) अत्यंत महत्वपूर्ण है| क्या आप जानते है कि आज जो आप पढेंगें उसका 50% भाग आप कल भूल जायेंगे या कभी-कभी सिर्फ 20% ही आप को याद रहेगा|

इसलिये रिवीजन (Revision) अवश्‍य कीजिये, रिवीजन (Revision) करने से आपको कुछ भी लम्बे समय तक याद रहेगा|

याद करने के जबरदस्त टिप्स और उनसे जुड़े कुछ ट्रिक्स भी हमने आप सभी को बताया| दोस्तों अगर आपके Exams नज़दीक आ रहे है और आपने कुछ याद नही कर रखा तो डरने की कोई बात नही हमरे इन टिप्स को फॉलो करे|

जल्दी याद करना कोई बड़ी बात नही आपको बस अपने मन को शांत रखना है और सिर्फ पढाई पर पूरा ध्यान देना है| अगर आपको हमारा यह पोस्ट याद कैसे करे पसंद आया हो तो शेयर जरुर करे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *