गणित में वर्ग निकालने का शॉर्टकट तरीका – Quadrature Shortcut Tricks for Bank Exams

By | May 11, 2021
गणित में वर्ग निकालने का शॉर्टकट तरीका - Quadrature Shortcut Tricks for Bank Exams

गणित पर आधारित किसी भी विषय का एग्जाम देते समय, हर विद्यार्थी के सामने सबसे बड़ी चुनौती कैलकुलेशन की होती है| यहाँ हम चाहे बोर्ड परीक्षा की बात करें या प्रवेश परीक्षा की या फिर सरकारी नौकरी के लिए दिए जाने वाली प्रतियोगी परीक्षा की, हर जगह समय पर परीक्षा समाप्त करने के लिए विद्यार्थी की calculation skills काफी अच्छी होनी चाहिए|

लम्बी calculations के चलते विद्यार्थी एक सवाल का हल निकालने में ही इतना समय लगा देता है कि दूसरे प्रश्नों को हल करने के लिए काफी समय नहीं बचता और फिर उन बचे हुए प्रश्नों को जल्दी-जल्दी हल करने के चक्कर में वह उन्हें ग़लत कर बैठता है जिसके चलते उसे असफ़लता का सामना करना पड़ता हैl

अगर गणित में किसी संख्या का वर्ग निकालना होता है तो उस संख्या को खुद से गुणा करके वर्ग निकालते हैं। जैसे अगर हमें 75 का वर्ग निकालना है तो 75 को 75 से गुणा कर देंगे यानी 75 x 75 = 5625। गुणा करने की विधि में थोड़ा टाइम भी लगता है और माइंड को फोकस करना होता है।

आपका ध्यान इधर-उधर भटक गया और किसी अंक को जोड़ने या गुणा करने में गलती हो गई तो पूरी मेहनत बेकार चली जाती है। ऐसे में इनको हल करने के लिए शॉर्ट ट्रिक्स काफी उपयोगी साबित होती है।

गणित में वर्ग निकालने का शॉर्टकट तरीका


अगर आपको ऐसी संख्‍याओं का वर्ग (Quadrature) निकालना हो जिनके अंत में अंंक 5 आता हो तो जैसे – 15, 25, 35, 45, 55… आदि| यह बहुत सरल तरीका है, आप केवल 4 सरल स्‍टैप में इसे हल कर सकते हैं| इसमें हम सवाल हर करने सेे पहले ही आधा उत्‍तर लिख देगें|

  1. सबसे पहले उत्‍तर में आंख बंंद कर 25 लिख दीजिये।
  2. जिस संंख्‍या का वर्ग निकाल रहे हैं उसके पहले अंक में 1 जोड दीजिये।
  3. अब 1 अंक जोडने पर जो संख्‍या प्राप्‍त हो उसमें 2 का गुणा कर दीजिये।
  4. अब प्राप्‍त संख्‍या को उत्‍तर में लिखे गये 25 के अंक के आगे रख दीजिये।
  • 35 का वर्ग = पहले 35 लिख लेंगे उसके बाद 3 + 1 = 4 अब 4 x 3 = 12 तो 35 का वर्ग हुआ 1225
  • 45 का वर्ग = पहले 45 लिख लेंगे उसके बाद 4 + 1 = 4 अब 5 x 4 = 20 तो 45 का वर्ग हुआ 2025
  • 55 का वर्ग = पहले 55 लिख लेंगे उसके बाद 5 + 1 = 6 अब 6 x 5 = 30 तो 55 का वर्ग हुआ 3025

इसी प्रकार आप की भी संख्या का वर्ग निकल सकते हैं जिनके अन्त में 5 हो।

यहाँ पर हमने आपको गणित में वर्ग निकालने का शॉर्टकट तरीके कि जानकारी उपलब्ध कराई है |इसके साथ ही यदि आप दी गयी जानकारी के विषय में अपने विचार या सुझाव अथवा प्रश्न पूछना चाहते है, तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से संपर्क कर सकते है|

You may also read : Math Trick in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *