भारत में सुपर कंप्‍यूटर – Super computer in India

By | January 1, 2021
भारत में सुपर कंप्_यूटर - Super computer in India

सुपर कंप्यूटर का नाम आते ही हमारे मन में सामान्य कंप्यूटर(Computer) की छवि आती है| लेकिन सुपर कंप्यूटर (Super Computer) दिखने और काम करने के मामले में सामान्य कंप्यूटर से बहुत अलग होता है| ये सामान्य कंप्यूटर से बहुत शक्तिशाली होता है बल्कि इसके काम करने की क्षमता भी सामान्य कंप्यूटर से बहुत तेज होती है|

1980 के दशक तक भारत के पास अपना सुपर कंप्‍यूटर (super computer) नहीं था वह ऐसा दौर था जब भारत में तकनीकी युग की शुरूआत हो चुकी थी लेकिन आज सुपर कंप्‍यूटर (super computer) के क्षेञ में भारत का नाम विश्व के टॉप 10 देशों की लिस्ट में आता है|

भारत अमेरिका से सुपर कंप्यूटर लेना चाहता था ले‍किन अमेरिका ने भारत को सुपर कंप्यूटर देने से इंकार कर दिया इसके पीछे कई वजह थीं अमेरिका नहीं चाहता था कि कोई उस‍की बराबरी कर सके। लेकिन भारत में सी डैक (Centre for Development of Advanced Computing) द्वारा “परम-8000” कंप्यूटर बनाकर दुनियॉ को दिखा दिया सी-डैक का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी सुपर कंप्‍यूटर (super computer) बनाना था भारत ने सुपर कंप्यूटर “परम-8000” तीन देशों जर्मनी, यूके,और रूस को दिया। इसके बाद 1998 में सी-डेक द्वारा एक सुपर कंप्यूटर और बनाया गया जिसका नाम था “परम-10000”, इसकी गणना क्षमता 1 खरब गणना प्रति सेकण्ड थी अाज भारत का विश्व में सुपर कंप्यूटर के क्षेञ में नाम है। दुनियॉ के बेहतरी सुपर कंप्यूटर की सूची बनाई गयी है जिसकी टॉप 10 लिस्ट में भारत का नाम चौथे नंबर पर है।

First Indian Supercomputer भारत का पहला सुपर कंप्यूटर – (महासंगणक) है परम 8000 (PARAM 8000)


भारतीय सुपर कंप्यूटर (Indian Supercomputer) का जनक डॉ.विजय भटकर (Vijay P. Bhatkar) को कहा जाता है, इनका पूरा नाम विजय पाण्डुरंग भटकर है, डा0 भटकर ने सुपर कम्प्यूटर का स्वदेशी तकनीक से निर्माण किया। जिससे हमारे वैज्ञानिक तारापुर बिजली घर हेतु अपना परमार्णु इंधन बनाने में सफल हुए हैं वे भारत में आईटी लीडर के नाम से प्रसिद्ध है। उनको पद्म श्री, पद्म भूषण और संत ज्ञानेश्वर विश्व शांति पुरस्कार सम्मानित किया जा चुका है।

भारत के अन्य सुपर कंप्यूटर – India’s other supercomputer


  • Aaditya – आदित्य
  • Anupam – अनुपम
  • PARAM Yuva – परम युवा
  • PARAM Yuva II – परम युवा द्वितीय
  • SAGA-220 – सागा 220
  • EKA – एका
  • Virgo – वर्गो
  • Vikram-100 – विक्रम-100
  • Cray XC40 – क्रे XC40
  • Bhaskara – भास्कर
  • Pace – पेस
  • Flow solver – फ्लो सॉल्वर

अगर आप इस भारत में सुपर कंप्‍यूटर के बारे मे और कोई जानकारी चाहते हैं तो आप कमेंट बॉक्स मे कमेंट कर सकते है। और आप अपने विचार का सुझाव भी कमेंट बॉक्स मे दे सकते है। कृपया इस पोस्ट को शेयर करे, ताकि यह सभी जनरल नॉलेज नोट्स(General knowledge notes) पढ़ सके।

You can also read Computer GK in Hindi language here.

One thought on “भारत में सुपर कंप्‍यूटर – Super computer in India

  1. Pawan kashyap

    Konsa super computer kaha aur kis kis organization ke liye kaam ke rakhe gaye hai please yeh bata dijiye

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *