भारत के 10 महान वैज्ञानिकों की सूची – List of Top 10 Greatest Indian Scientists in Hindi

By | January 5, 2021
भारत के 10 महान वैज्ञानिकों की सूची - List of Top 10 Greatest Indian Scientists in Hindi

प्राचीन काल से ही कला, साहित्य इन सभी क्षेत्रों के विद्वानों का उल्लेख हम इतिहास में सुनते और पढ़ते आये हैं| समय होने के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी मनुष्य ने अपनी कल्पना और जिज्ञासा को वास्तविकता में परिवर्तित किया|

आधुनिक युग में विकास का आधार मुख्य घटक विज्ञान को ही माना गया है , तो हमें भी इसका ध्यान रखते हुए उन वैज्ञानिकों का स्मरण करते रहना चाहिए जिन्होंने इतनी महत्वपूर्ण खोजें की है|

भारत में अनेकों वैज्ञानिक (scientist) हुए है और उनका भारत के विकास में काफी योगदान रहा है ये सूची है ऐसे ही भारत के महान वैज्ञानिकों और उनके योगदानों (Contributions) की आइये जानते हैं कौन हैं ये वैज्ञानिक और क्या हैं उनके योगदान – भारतीय वैज्ञानिक के नाम और वैज्ञानिक खोज|

1- जगदीश चंद्र बसु (Jagdish Chandra Basu) – ( 30 November 1858 – 23 November 1937)


वे भारत के पहले वैज्ञानिक शोधकर्त्ता थे 1917 में जगदीश चंद्र बोस को “नाइट – Knight” की उपाधि प्रदान की गई तथा शीघ्र ही भौतिक तथा जीव विज्ञान के लिए ‘रॉयल सोसाइटी लंदन (Royal Society of London)’ के फैलो चुन लिए गए इन्होंने ही बताया कि पौंधों में जीवन होता है।

2- चंद्रशेखर वेंकट रमन (C.V. Raman) – ( 07 November 1888 – 21 November 1970)


इन्होने स्पेक्ट्रम ( Spectrum ) से संबंधित रमन प्रभाव ( Raman effect ) का आविष्कार किया था जिसके कारण इन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार ( Nobel Prize ) मिला था।

3- बीरबल साहनी (Birbal Sahni) – (14 November 1891 – 10 April 1949)


बीरबल साहनी अंतरराष्ट्रीय ख्याति के पुरावनस्पति वैज्ञानिक (Puravnspti scientist) थे इन्हें भारत का सर्व श्रेष्ठ पेलियो-जियोबॉटनिस्ट (Paleo-Jiobotnist) माना जाता है

4- शान्ति स्वरूप भटनागर (S . S . Bhatnagar) ( 21 February 1894 – 01 January 1955)


इन्हें विज्ञान प्रसारक के रूप में अपने शानदार कार्य के लिये जाना जाता है इन्होंने देश में वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं (Scientific laboratories) की स्थापना की थी, इसके सम्‍मान में सीएसआईआर (CSIR) द्वारा कुशल वैज्ञानिकों को “भटनागर पुरस्कार – Shanti Swarup Bhatnagar Prize” दिया जाता है। इन्‍हें 1950 में पद्म भूषण से सम्‍मानित किया गया।

5- होमा जहाँगीर भाभा (Homa Jahangir Bhabha) ( 30 October 1909 – 24 January 1966)


भाभा को भारतीय परमाणु (Atom) का जनक माना जाता है इन्होने ही मुम्बई में भाभा परमाणु शोध संस्थान (Bhabha Atomic Research Institute) की स्थापना की थी

6- सुब्रमण्‍यम चंद्रशेखर (Subrahmanyan Chandrasekhar) – ( 19 October 1910 – 21 August 1995)


1983 में तारों पर की गयी अपनी खोज के लिये इन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था

7- विक्रम साराभाई (Vikram Sarabhai) – ( 12 August 1919 – 30 December 1971)


भाभा के बाद वे परमाणु ऊर्जा आयोग (Atomic Energy Commission) के अध्यक्ष बने वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (Indian Space Research) राष्ट्रीय समिति के प्रथम अध्‍यक्ष थे थुम्बा (Thumba) में स्थित इक्वेटोरियल रॉकेट प्रक्षेपण केन्द्र (Equatorial Rocket Launch Center) के वे मुख्य सूत्रधार थे।

8- सतीश धवन (Satish Dhawan) – (25 September 1920 – 03 January 2002)


सतीश धवन को विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा, सन 1971 में पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किया गया था, ध्वनि के तेज रफ़्तार (सुपरसोनिक), विंड टनल ( Wind tunnel ) के विकास में इनका प्रयास सहरानीय रहा है।

9- हरगोविंद खुराना (Har Gobind Khorana) – ( 09 January 1922 – 09 November 2011)


इन्होने जीन की संश्लेषण (Gene Synthesis) किया जिसके लिए इन्हें नोबेल पुरस्कार ( Nobel Prize ) से सम्मानित किया गया था

10- ए.पी.जे. अब्‍दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) – ( 15 October 1931 – 27 July 2015)


जिन्हें मिसाइल मैन (Missile Man) और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जाना जाता है इन्होंने अग्नि एवं पृथ्वी जैसे प्रक्षेपास्त्रों को स्वदेशी तकनीक से बनाया था भारत सरकार द्वारा उन्हें 1981 में पद्म भूषण और 1990 में पद्म विभूषण का सम्मान प्रदान किया गया|

अगर आप इस भारत के 10 महान वैज्ञानिकों की सूची के बारे मे और कोई जानकारी चाहते हैं तो आप कमेंट बॉक्स मे कमेंट कर सकते है। और आप अपने विचार का सुझाव भी कमेंट बॉक्स मे दे सकते है। कृपया इस पोस्ट को शेयर करे, ताकि यह सभी जनरल नॉलेज नोट्स(General knowledge notes) पढ़ सके।

You can also read General Science GK here.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *