सर्वोच्च भारतीय नागरिक सम्मान – Highest Civilian Honor in India in Hindi

By | January 4, 2021
सर्वोच्च भारतीय नागरिक सम्मान - Highest Civilian Honor in India in Hindi

भारत सरकार द्वारा भारतीय नागरिकों को उनके अलग-अलग क्षेञों में योगदान और उपलब्धियों के लिये नागरिक सम्मान (Civilian Awards) के सम्‍मानित किया जाता है आईये जानते हैं भारत सरकार की ओर से दिये जाने वाले भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest Civilian Honor) कौन कौन से हैं

भारत रत्‍न (Bharat Ratna)


भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest Civilian Honor) है, भारत रत्न राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है. इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है. भारत रत्न की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी तथा पहला भारत रत्न सम्‍मान देश के दूसरे राष्‍ट्रपति डॉ सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍णन को दिया गया था

पद्म विभूषण (Padma Vibhushan)


भारत रत्न के बाद पद्म विभूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest Civilian Honor) है पद्म विभूषण देश के लिये असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है पद्म विभूषण की स्थापना 2 जनवरी 1954 में की गयी थी. यह सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है

पद्म भूषण (Padma Bhushan)


भारत रत्न और पद्म विभूषण के बाद पद्म भूषण सम्मान भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest Civilian Honor) है, पद्म भूषण देश के लिये बहुमूल्य योगदान दिए जाने के लिए दिया जाता है पद्म भूषण की स्थापना 2 जनवरी 1954 में की गयी थी

पद्मश्री (Padma Shri)


भारत के नागरिक पुरस्कारों में चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest Civilian Honor) है. यह भारत सरकार की ओर से आम तौर पर सिर्फ भारतीय नागरिकों को दिया जाने वाला सम्मान है जो कई क्षेत्रों जैसे कि, कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा के क्षेत्र में दिया जाता है

अगर आप इस सर्वोच्च भारतीय नागरिक सम्मान के बारे मे और कोई जानकारी चाहते हैं तो आप कमेंट बॉक्स मे कमेंट कर सकते है। और आप अपने विचार का सुझाव भी कमेंट बॉक्स मे दे सकते है। कृपया इस पोस्ट को शेयर करे, ताकि यह सभी जनरल नॉलेज नोट्स(General knowledge notes) पढ़ सके।

आप यहाँ भारतीय पुरस्‍कारों की पूरी सूची के बारे में पढ़ सकते है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *